Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीड़ में मोबाइल चोरी कर पार्ट्स बेचता था अंतरराज्यीय गैंग:कन्नौज में मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, 9 आईफोन मिले

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज की सौरिख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जिन 3 बदमाशों को पकड़ा, उनके कब्जे 37 मोबाइल भी जब्त किए। जिनकी कीमत 22 लाख रुपए आंकी गई। ये बदमाश भीड़भाड़ वाली जगहों से मोबाइल चोरी करते और फिर उनके पार्ट्स निकाल कर बेच देते। सौरिख पुलिस से मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के 3 बदमाश पकड़ लिए गए। जिसमें मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के गिहार कालोनी निवासी भूरा उर्फ जितेंद्र, इटावा जिले के फ्रेंड्स कालोनी निवासी राजीव गिहार और फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज स्थित साहिल सिंह शामिल हैं। इन बदमाशों में से राजीव गिहार ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। जिसे पकड़ कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस मुठभेड़ में सिपाही गजेंद्र सिंह भी घायल हो गए। जिनका इलाज कराया गया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी बिनोद कुमार ने बताया कि तीनों बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर चोर हैं। जिनके कब्जे से 22 लाख रुपए कीमत के 37 मोबाइल जब्त किए गए। जिनमें 9 आईफोन हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग मेला या अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में महंगे मोबाइल चोरी करते हैं और फिर पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उन मोबाइल के पार्ट्स अलग-अलग कर के मार्केट में बेच देते हैं। जिससे पैसा भी ठीकठाक कमाते हैं और पकड़े जाने से भी बच जाते हैं। इन बदमाशों पर पहले से भी संगीन मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली प्रदर्शन छात्रों का नहीं, अराजक तत्वों-विपक्षियों का था:शिक्षामंत्री गुलाब देवी बोलीं- योगी सरकार भड़काने वालों का ढंग से इलाज करेगी
    Next Article
    एडीजी ने घुईशननाथ धाम की सुरक्षा जांची:सावन के लिए CCTV, कंट्रोल रूम, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment