Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी:न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान

    11 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। अभी वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा नहीं हुई है। BCCI ने हरमनप्रीत के इस्तीफे के बाद स्मृति मंधाना को विमेंस टीम का कप्तान बनाया है। वे इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगी। हरमनप्रीत ने आज ही बोर्ड के साथ मीटिंग के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। भारत की टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। भुवनेश्वर को क्यों मिला मौका? भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी मैच 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में तीसरा टी-20 इंटरनेशनल खेला था। इसके बाद वे करीब चार साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे। उनकी वापसी की 3 बड़ी वजहें हैं… 1. IPL में शानदार प्रदर्शन: भुवनेश्वर ने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए 2025 में 17 विकेट लिए। इसके बाद IPL 2026 के 16 मैचों में 7.95 की इकोनॉमी से रन देते हुए 28 विकेट लिए हैं। 2. न्यूजीलैंड में स्विंग गेंदबाजों को मदद: न्यूजीलैंड की पिच पर गेंद स्विंग होती है। भुवनेश्वर की ताकत भी नई गेंद से स्विंग करान की है। 3. जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति: जसप्रीत बुमराह को टी-20 टीम में शामिल नहीं किया है। ऐसे में एक टीम को एक अनुभवी गेंदबाज की जरुरत थी। वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है। 35 साल के मिस्ट्री स्पिनर 2026 में चोटों से प्रभावित रहे। उन्होंने आखिरी बार दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल खेला था। जहां साइड स्ट्रेन के कारण उन्हें जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 और इसके बाद एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा। अब वे फिट होकर रवि बिश्नोई टीम में लौटे हैं। इंडिया-ए टीम में राहुल और जायसवाल शामिल न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीन मल्टी-डे मुकाबलों के लिए इंडिया-A टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। तेज गेंदबाजी में आकाश दीप और मुकेश कुमार को जगह मिली है। दोनों ने हाल ही में ईरानी कप में अच्छा प्रदर्शन किया। आकाश ने 6 और मुकेश ने 8 विकेट लिए थे। इसके अलावा केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल भी टीम में शामिल हैं। ऋषभ पंत की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर होगी। न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीनों मुकाबले 27 अक्टूबर, 3 नवंबर और 10 नवंबर को खेले जाएंगे। इंडिया-A स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार। स्मृति पहले भी कप्तानी कर चुकीं स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी मिली है। स्मृति पहले भी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। उनकी कप्तानी में भारत 4 में से 4 मुकाबले जीते हैं ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी: उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीत हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेसी ने विदाई मैच में 1 गोल, 2 असिस्ट किए:आंखों में आंसू थे, साथी खिलाड़ी भी भावुक; 21 साल के करियर में 126 गोल
    Next Article
    BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी:उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता; स्मृति मंधाना बनी कप्तान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment