Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भुवनेश्वर में छत पर धमाका, CCTV में घटना कैद:पूरा परिवार मिलकर बम बना रहा था; 4 लोग बुरी तरह झुलसे, दो की मौत

    6 hours ago

    1

    0

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के आजाद नगर में 27 जनवरी को एक घर की छत पर जोरदार धमाका हुआ। इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के 4 लोग छत पर बम बना रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे चारों लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें दो की मौत हो गई है। पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई। इसमें दिखा की छत पर 4 पानी की टंकियां लाइन से रखी हैं। टंकियों के पीछे अचानक से धमाके के साथ धुएं का गुबार उठा। फिर झुलसे लोग एक-एक कर भागते नजर आए। घायल हुए लोगों की पहचान शहनवाज मलिक (26), उसकी मां लिलातुन बीबी, मंगेतर तृप्तिमयी महल (23) और दोस्त अमीया मल्लिक (27) के रूप में हुई। शहनवाज मलिक और उसकी मां की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। नीचे CCTV फुटेज से ली गईं 4 विजुअल्स के जरिए पूरी घटना देखिए… शहनवाज बदला लेने की नियत से बम बना रहा था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनवाज एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी होता है। उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड था। वह किसी बदला लेने की नियत से छत पर देसी बम बना रहा था। उस वक्त पर परिवार के सदस्य भी उसके पास ही मौजूद थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है। NIA ने मामले की जांच शुरू की घटना की गंभीरता को देखते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से गनपाउडर मिला है, जिससे बम बनाने की गतिविधि की आशंका और बढ़ गई है। पुलिस ने कहा है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि धमाका किस कारण से हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई साजिश थी या लापरवाही। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। ------------------------------ बम ब्लास्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गुजरात के 32 स्कूलों में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- बस को उड़ा देंगे, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा; पैरेंट्स बच्चे लेकर लौटे गुजरात के 32 स्कूलों में सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई है। वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूल शामिल हैं। ईमेल में लिखा गया कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। जानकारी सामने आते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को वापस ले आए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार:कहा- अब लड़ाईयां चुनाव से पहले शुरू हो जाती हैं, ये अब ट्रेंड बन गया है
    Next Article
    मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment