Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhiwandi में ट्रक चालक की हत्या और लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार, 150 CCTV से सुराग

    45 minutes from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ट्रक चालक से कथित रूप से लूटपाट कर उसकी हत्या करने के मामले में आपराधिक रिकॉर्ड वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन दिन तक अभियान चलाया गया तथा इस दौरान 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।पुलिस उपायुक्त (जोन-2 भिवंडी) पवन बंसोड के अनुसार, यह हत्या 16 अगस्त को भिवंडी-ठाणे बाईपास मार्ग पर हुई थी और इस सिलसिले में भिवंडी के रमीज अब्दुल राशिद अंसारी (23) और मोहम्मद अलकैश परवेज आलम मोमिन (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बिहार के पवन कुमार काजू महतो ने 16 अगस्त की तड़के बाईपास मार्ग पर अपना ‘ट्रेलर’ खड़ा किया था, तभी दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसे लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पवन के बेहोश होकर गिरने के बाद दोनों आरोपी उसके पैसे लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई शुरुआती सुराग नहीं मिलने पर पांच दलों का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार मौके से फरार होने के लिए आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए रास्तों का खाका प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से तैयार किया गया और संदिग्धों तक पहुंचने के लिए क्षेत्र के 150 कैमरों के फुटेज की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।उसने बताया कि मामले में जांच के मुताबिक, अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जबकि मोमिन के खिलाफ चोरी के 18 मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि कानून से टूटा रिश्ता फिर जुड़ेगा? Punjab में BJP-SAD 'Comeback' की तैयारी
    Next Article
    भारत ने USCIRF को फटकारा, कहा- RSS पर प्रतिबंध की मांग एजेंडा से प्रेरित, कोई विश्वसनीयता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment