Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेरहवीं संस्कार पर सपा नेता शिवशंकर की टिप्पणी:मिर्जापुर में कहा था- तेरहवीं करने-खाने वाले जेल जाएंगे, शादी के श्लोकों को गाली बताया था

    6 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव का दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह लोगों को संबोधित करते हुए तेरहवीं संस्कार को लेकर बोल रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा- जो तेरही करेगा वह जेल जायेगा, जो खायेगा वह भी जेल जायेगा… इसके पहले विवाह में बोले जाने वाले श्लोकों को उन्होंने गाली बताया था। जिसे उन्होंने एक तरफ फर्जी बताया तो दूसरी ओर उसे 15-20 साल पुराना बताया था। जबकि उसी कार्यक्रम में वह तेरहवीं प्रथा को लेकर टिपण्णी कर रहे हैं, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम लेकर कहा कि "अभी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इसका कानून लाऊंगा। तेरहवीं नहीं होनी चाहिए।हम लोग मुलायम सिंह के सिपाही हैं, मुलायम सिंह ने हम लोगों से कहा था कि तेरहवीं परंपरा बंद कराओ। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 9 अगस्त 2024 को भोपाल में महिला सरपंच सम्मेलन में तेरहवीं और विवाह में बढ़ते फिजूलखर्ची पर चिंता जताई थी। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के दूसरे वायरल वीडियो से स्पष्ट है कि विवाह में वेद मंत्रों को गाली देने वाला बयान 15-20 वर्ष पुराना नहीं बल्कि अगस्त 2024 के बाद का है। सनातन परंपरा से जुड़े विवाह संस्कार के दौरान पढ़े जाने वाले मंत्रों को गाली बताने वाले सपा नेता के खिलाफ 4 नवंबर को शहर कोतवाली पर प्रदर्शन कर पत्रक सौंपा गया। उनके बयान को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने समाज को तोड़ने वाला बताया। कहा कि सपा नेता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित करें। 1 नवंबर को सपा नेता शिव शंकर यादव का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित परशुराम सेना ने अकोढ़ी में पुतला दहन किया। विंध्याचल के ब्राह्मणों ने तीखी निंदा की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU अस्पताल में महिला ने किया सुसाइड:ऑक्सीजन प्लांट के पास लटका मिला शव, नवजात बच्चे का इलाज कराने आई थी
    Next Article
    सहारनपुर में विवाहिता को फंदे से लटकाने की कोशिश:फोन पर तीन तलाक की धमकी देने का भी आरोप, पति समेत 8 ससुरालियों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment