Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में 10 हजार छात्रों का ‘स्पंदन’:कल मालिनी अवस्थी के गीतों से होगा आगाज,25 को समीर अंजान करेंगे समापन

    14 hours ago

    1

    0

    BHU में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन 2026 का आगाज़ 21 फरवरी से होने जा रहा है। छह दिवसीय इस सांस्कृतिक उत्सव में 23 संकायों और संस्थानों के 2500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जबकि 10 हजार से ज्यादा दर्शकों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम के दौरान 40 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के लिए 120 निर्णायक तैनात किए गए हैं। उद्घाटन और समापन का समय महोत्सव का उद्घाटन 21 फरवरी को शाम 4 बजे एंफीथियेटर ग्राउंड स्थित ओपन एयर थियेटर पंडाल में लोक गायिका मालिनी अवस्थी के मुख्य आतिथ्य में होगा। समापन समारोह 25 फरवरी को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हालांकि महोत्सव 21 से 26 फरवरी तक चलेगा, मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम चार दिन आयोजित होंगे। 21 और 26 फरवरी को शोभायात्रा और परेड का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी को दोपहर दो बजे से विभिन्न संकायों की झांकियां निकलेंगी। 9 स्थानों पर एक साथ आयोजन स्पंदन के कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर के नौ अलग-अलग स्थलों पर एक साथ आयोजित किए जाएंगे। इसमें संगीत, नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, ललित कला और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 13 समितियों का गठन, आईआईटी-बीएचयू की भागीदारी बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि आयोजन की सुचारु व्यवस्था के लिए 13 समितियां बनाई गई हैं। इस बार IIT (BHU) Varanasi के छात्र-छात्राएं भी स्पंदन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्पंदन 2026 के लिए एक विशेष वेबपेज भी लॉन्च किया गया है, जहां कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। प्रतिभा और नेतृत्व का मंच प्रो. रंजन ने बताया कि स्पंदन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि छात्रों की अकादमिक उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का भी मंच है। बीएचयू के स्पंदन मंच से निकले कई प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इनमें स्टैंडअप कॉमेडियन अभय कुमार भी शामिल हैं, जो देशभर में अपने शो कर रहे हैं। स्पंदन 2026 के जरिए बीएचयू परिसर में देश की सांस्कृतिक विविधता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से छात्र की मौत:गौरी बाजार में दुकान खोलने जा रहा था, शाम को था इंटर का पेपर
    Next Article
    आगरा के वरदान मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त:गवर्नमेंट सप्लाई वाली दवाएं बेची जा रही थीं, नकली दवाएं बेचने का भी शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment