Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में AI करेगा मरीजों के इलाज में सहयोग:वाराणसी में चले तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में एक्सपर्ट ने दिए सुझाव

    15 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के BHU (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) में आने वाले मरीजों के इलाज में जल्द ही AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी) का सपोर्ट मिलेगा। AI डाॅक्टरों का सहयोग करने के साथ-साथ विभिन्न जांचों में मददगार साबित होगा। इसके लिए डिजिटल स्वास्थ्य एवं टेलीमेडिसिन पर आयाेजित तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन भी हुआ। सोमवार को इसका समापन हुआ। यहां अलग अलग राज्यों से एक्सपर्ट शामिल रहे। हेल्थ सिस्टम में AI किस तरह से प्रभावशाली होगा इसको लेकर सभी ने अपने अपने तर्क दिए और अपना अनुभव शेयर किए। कांफ्रेंस में AI आधारित डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी, स्मार्ट क्लीनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, AI इन मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी का विस्तार, एथिकल AI डेटा सुरक्षा एवं गर्वनेंस जैसे टॉपिक पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह स्पष्ट किया गया कि रीजनल रिसोर्स सेंटर को एआई इन हेल्थकेयर को और सुदृढ़ करने की विशेष जिम्मेदारी है। भविष्य के लिए पहले से सोचने की जरूरत : डायरेक्टर IMS-BHU के डायरेक्टर एवं आयोजन के अध्यक्ष डॉ. एसएन संखवार ने कहा, भविष्य आ नहीं रहा बल्कि वह पहले से ही सोच रहा है। अब समय है कि हम AI को नैतिकता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ स्वास्थ्य प्रणाली में अपनाएं। डीन फैकल्टी ऑफ मॉडर्न मेडिसिन प्रो. संजय गुप्ता ने कहा, इस प्रकार के सम्मेलन भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए बेंचमार्क है और IMS का अपनी तरह का पहला प्रयास है जिसने मेडिकल टेक्नोलॉजी और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनाया। यह रहे उपस्थित डॉ. नीलेश कुमार, डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा, डॉ. ममता, डॉ. मुनेश, डॉ. संगीता राय, डॉ. ललित कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. माेहित भाटिया, डॉ. साक्षी अग्रवाल, डॉ. उमेश पांडेय, डॉ. श्रुति मिश्रा, श्रेया सिंह, अभय मिश्रा, शशि प्रजापति, दीपक ओझा, अभिजीत व अन्य रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में जनगणना-2027 को लेकर बैठक:डिजिटल मोड की तैयारी, मुख्य विकास अधिकारी ने हाउस लिस्टिंग और प्रशिक्षण पर दिए निर्देश
    Next Article
    जालौन अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी:अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन, 27 फरवरी को होगा मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment