Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में जनगणना-2027 को लेकर बैठक:डिजिटल मोड की तैयारी, मुख्य विकास अधिकारी ने हाउस लिस्टिंग और प्रशिक्षण पर दिए निर्देश

    16 hours ago

    1

    0

    रामपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई इस जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक का उद्देश्य प्रगति की समीक्षा और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने जनगणना को राष्ट्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इसी के आधार पर विकास योजनाएं बनाती हैं। सटीक आंकड़ों के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है, इसलिए इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। सीडीओ ने प्रथम चरण के तहत प्रस्तावित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स से संबंधित सभी कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों से जल्द ही कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मई से जून 2026 के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर हाउस लिस्टिंग का कार्य समय पर शुरू किया जा सके। बैठक में बताया गया कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया इस बार डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक आवास का सूचीकरण किया जाएगा। नियुक्त कर्मी मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी, जिसके तहत वे निर्धारित वेब पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। द्वितीय चरण की कार्यवाही भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी सहयोग से कार्य करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सूर्य प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल और सूचना विज्ञान अधिकारी अजहर खां सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी को सड़क पर पटकने वाले पिता-पुत्र अरेस्ट:छेड़खानी का विरोध करने पर घर से घसीटा था, ईंट से किया था हमला
    Next Article
    BHU में AI करेगा मरीजों के इलाज में सहयोग:वाराणसी में चले तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में एक्सपर्ट ने दिए सुझाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment