Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में संस्कृत नाटक ‘मध्यमव्यायोग’ का सफल मंचन, PHOTO:विद्यार्थियों ने ही किया अभिनय, कुलपति बोले-रंगमंच समाज में संवेदनशीलता लाती है

    1 hour ago

    1

    0

    काशी हिन्दू विश्वविद्‌यालय के स्वतन्त्रता भवन में संस्कृत विभाग, कला संकाय, द्वारा भारत अध्ययन केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि भास द्वारा रचित सुप्रसिद्ध संस्कृत नाटक ‘मध्यमव्यायोग’ का मंचन किया गया। संस्कृत भाषा में प्रस्तुत इस नाटक में सभी पात्रों की भूमिका संस्कृत विभाग, के विद्यार्थियों द्वारा निभाई गई। पहले देखें फोटो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने संस्कृत भाषा में अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को भारतीय परंपरा और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कहा कि रंगमंच समाज में संवेदनशीलता, संवाद और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। महाकवि भास द्वारा रचित सुप्रसिद्ध संस्कृत नाटक ‘मध्यमव्यायोग’ महाभारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रभावशाली एकांकी नाटक है, जिसमें वीरता, कर्तव्यबोध और पारिवारिक संवेदनाओं का मार्मिक चित्रण किया गया है। इस नाटक के मंचन में विशेष रूप से भीम और उनके पुत्र घटोत्कच के अप्रत्याशित मिलन के माध्यम से मानवीय संबंधों, त्याग और धर्म के गहन भावों को प्रस्तुत किया गया। नाटक के मंचन के अवसर पर प्रो. शरदिन्दु कुमार तिवारी, समन्वयक, भारत अध्ययन केन्द्र, प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी, विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, प्रो. श्रीकिशोर मिश्र, पूर्व संकाय प्रमुख, कला संकाय, के साथ अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षक तथा विद्यार्थि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 2312 अभ्यर्थी होंगे शामिल:कानपुर देहात डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, 14-15 मार्च को एग्जाम
    Next Article
    शिया समुदाय ने हजरत अली की शहादत पर मातम:मजलिसें आयोजित कर काले कपड़े पहनकर किया गम का इजहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment