Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिया समुदाय ने हजरत अली की शहादत पर मातम:मजलिसें आयोजित कर काले कपड़े पहनकर किया गम का इजहार

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में शिया समुदाय ने हजरत अली की शहादत पर तीन दिवसीय शोक मनाया। इस दौरान मजलिसों का आयोजन किया गया, मातम किया गया और जुलूस निकाले गए। मंगलवार शाम 6 बजे जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी, थाना असमोली के गांव बुकनाला और संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियों सराय में मजलिसें शुरू हुईं। कस्बा सिरसी में हजरत अली की शहादत पर शिया समाज द्वारा तीन दिन का शोक मनाया जा रहा है। मस्जिदों और इमामबाड़ों में आयोजित मजलिसों में उलेमाओं ने हजरत अली के फ़जाइल और मसाइब बयान किए। मोहल्ला चौधरियान स्थित मस्जिद हजरत अली में हुई मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना एहतेशाम अली नकवी ने कहा कि हजरत अली ने हमेशा मजलूमों, बेसहारा, यतीमों, गरीबों और बेवाओं की मदद की। उन्होंने बताया कि हजरत अली का पूरा जीवन इंसानियत की हिफाजत के लिए समर्पित था। मौलाना ने बताया कि 20 रमजान की सुबह कूफे की मस्जिद में नमाज पढ़ते समय इब्ने मुलजिम नामक व्यक्ति ने जहर में डूबी तलवार उनके सिर पर मार दी थी। इस हमले के कारण 21 रमजान को हजरत अली की शहादत हो गई। इस अवसर पर शिया समाज के लोगों ने काले कपड़े पहनकर गम का इजहार किया। इसके अतिरिक्त, मस्जिद माकूफा, मस्जिद इमाम रजा, मस्जिद हिलाल सहित अन्य मस्जिदों से भी हजरत अली के शबीए ताबूत निकाले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में संस्कृत नाटक ‘मध्यमव्यायोग’ का सफल मंचन, PHOTO:विद्यार्थियों ने ही किया अभिनय, कुलपति बोले-रंगमंच समाज में संवेदनशीलता लाती है
    Next Article
    गोरखपुर में रसोई गैस के लिए लंबी लाइन:साल में 12 सिलेंडर ले चुके तो नहीं मिलेगा 13वां, एजेंसियों के बाहर भारी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment