Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 2312 अभ्यर्थी होंगे शामिल:कानपुर देहात डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, 14-15 मार्च को एग्जाम

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में आयोजित उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में हुई। बैठक में 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। जनपद में कुल 2312 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 6 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर, अकबरपुर इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज बढ़ापुर, राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर (भोगनीपुर) तथा श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा से पहले केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने को भी कहा, ताकि कोई समस्या न रहे। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। परीक्षा का पूर्वाभ्यास 12 मार्च को किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा ने पैर से रौंदे आलू, अखिलेश बोले- भाजपा दलाल:किसानों को मजदूर बनाना चाहती है; दाम गिरने से बर्बाद हो रहे
    Next Article
    BHU में संस्कृत नाटक ‘मध्यमव्यायोग’ का सफल मंचन, PHOTO:विद्यार्थियों ने ही किया अभिनय, कुलपति बोले-रंगमंच समाज में संवेदनशीलता लाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment