Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज

    10 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण किया। इसके तहत तीनों राज्य पेंशन योजना में माह जून 2026 तथा तीनों एन०एस०ए०पी० पेंशन योजना में माह मई एवं जून, 2026 की राशि सम्मिलित है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े हुये थे। इसे भी पढ़ें: Bankipur उपचुनाव: पारिवारिक कारणों से Abhishek Sinha हटे, अब BJP ने Neeraj Sinha पर चला दांवइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के सभी पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को डी०बी०टी० के माध्यम से पहुंच जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1,423.94 करोड़ रूपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी०बी०टी०) के माध्यम से सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई है। इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बधाई देता हूँ। यह सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम तथा पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के अवसर पर लोगों से संवाद कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी के पात्र लाभार्थी छूटे नहीं, इसके लिये अभियान चलायें। जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं है उनका आधार जल्द लिंक करायें। उन्होंने कहा कि पेंशन वितरण समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त करना है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये किये जाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। इसे भी पढ़ें: बिहार: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सोमवार तक के लिए टलाकार्यक्रम के दौरान समाजिक सुरक्षा की निदेशक श्रीमती डॉ० प्रीति ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ० श्वेता गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एच०आर० श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, समाजिक सुरक्षा की निदेशक डॉ० प्रीति सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं लाभार्थीगण जुड़े हुये थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Uttarakhand बिजनेस का भविष्य! Haridwar में जुटे दिग्गज, ONDC और Trader Security पर हुई बड़ी चर्चा
    Next Article
    Mumbai के Andheri में बेकाबू BEST Bus का कोहराम, एक साथ 14 गाड़ियों को रौंदा, कई लोग घायल।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment