Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Uttarakhand बिजनेस का भविष्य! Haridwar में जुटे दिग्गज, ONDC और Trader Security पर हुई बड़ी चर्चा

    10 hours ago

    1

    0

    राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड व् दून वैली उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा विशाल व्यापारी सम्मेलन गुरु मण्डल आश्रम देवपुरा हरिद्वार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन भारत सरकार सुनील सिंघी ने कहा की व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। GST सरलीकरण, इंस्पेक्टर राज समाप्त करना और ONDC जैसे प्लेटफॉर्म से छोटे व्यापारियों को बड़ी कंपनियों के बराबर लाना हमारी प्राथमिकता है। उत्तराखंड के व्यापारियों द्वारा GST थ्रेशोल्ड 20 लाख से 40 लाख करने व व्यापारी आयोग बनाने की मांग को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की व्यापारी समाज की रीढ़ है। उत्तराखंड सरकार व्यापारी हितों के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारियों को विशेष राहत पैकेज, पहाड़ी क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स सब्सिडी तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार दिलाने पर हम काम कर रहे हैं। राज्य व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि व्यापारी व सरकार के बीच में आयोग ने एक सेतु का कार्य किया है आज सरकार व व्यापारी एक सदन में बैठकर व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिए विचार कर रहे है।राज्य व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की चेयरमैन महोदय को अनेकों सुझाव दिए गए हैं जिसमें मुख्य रूप से मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रदेश में मॉल में व् कमर्शियल कंपलेक्स में 70%  स्थानीय लोगों के लिए दुकाने आवंटित करने की बात रखी,व्यापारी प्रतिष्ठान सुरक्षा हेतु मजबूत कानून, उत्तराखंड राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन आदि मांग रखी,दून वैली उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष  राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य पंकज मोसेन ने कहा की हमारा लक्ष्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है और उसके लिए हम हर स्तर तक व्यापारियों की आवाज सम्मेलनों के माध्यम से उठाते रहेंगे कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी व् महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज, महामंडलेश्वर  राम मुनि महाराज, विशिष्ट अतिथि पंकज व्यास, सरिता पुरोहित, संतोष पैनोली, आशीष अग्रवाल, विजय प्रजापति,प्रदेश महामंत्री अतुल गोसाई, दीपक गौनियाल, नितिन चौहान, तेजप्रकाश साहू,देवेंद्र चमोली,रवि शर्मा,जसवंत बिस्ट,राजकांडपाल, शेखर फुलारा, हरीश विरमणि, विनय नागपाल, पंकज डिढ़ान, रोहित बहल, संजय गर्ग, सुरिंदर भाटिया, तेजप्रकाश तलवार, इंद्रप्रकाश सहगल, केवल कुमार, जसपाल छाबड़ा, अशोक अग्रवाल, हेम रस्तोगी, सुमित कोहली, दीपू नागपाल, देवेंद्र साहनी, त्रिवेश खुराना, मोहित भटनागर, संजीव टंडन, दिव्य सेठी, रजत गुप्ता, सचिन डोरा, हरमीत जैसवाल, सनी कुमार, संजय शर्मा, इतेश अरोड़ा, अरुण कुमार, विवेक सेठी, अर्पित सिंघल, अमरदीप सिंह, गगन सेठी, गौरव कुमार , अतुल रस्तोगी, करण सहगल, बंटी, ज्योतिनारुला, जसपाल खंडूजा, सिमरनजीत सिंह, निखिल वर्मा, सचिन अरोड़ा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे खिलाफ होगी बात', Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान
    Next Article
    Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment