Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक-ई-रिक्शा टक्कर में किसान की मौत:बलरामपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में सोमवार दोपहर बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई। लालगंज बाजार में हुई इस दुर्घटना में घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुरैनाजाट गांव निवासी 55 वर्षीय किसान राम अजोर यादव सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से पेहर बाजार जा रहे थे। लालगंज बाजार में डॉ. खलीलुल्लाह के क्लीनिक के सामने उनकी बाइक सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद राम अजोर यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे में राम अजोर यादव के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गहरी चोट लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया। चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक उपचार किया, लेकिन राम अजोर यादव को बचाया नहीं जा सका। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '2047 तक डेढ़ करोड़ हो जाएगी लखनऊ की आबादी':सुषमा खर्कवाल ने कूड़ा निस्तारण और एससीआर मॉडल का विजन बताया
    Next Article
    प्रेमिका ने किया सुसाइड, उकसाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार:कौशांबी में मां ने दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment