Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका ने किया सुसाइड, उकसाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार:कौशांबी में मां ने दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में नाबालिग प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 13 मार्च को एक 16 वर्षीय किशोरी आंचल रैदास की आत्महत्या से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी को टोल प्लाजा के पास से पकड़ा है। कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बख्श का पुरवा गांव में 13 मार्च को आंचल रैदास (16) का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला था। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब परिजन लौटे और आंचल की आवाज नहीं सुनी, तो उसकी मां रुकमनि ने कमरे में जाकर देखा, जहां उन्होंने आंचल को फंदे से लटका पाया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। मृतका की मां रुकमनि ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आंचल का बरीपुर गांव निवासी सुरेंद्र गौतम (पुत्र राम आसरे गौतम) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मां के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे और परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार था। सुरेंद्र अक्सर उनके घर आता-जाता था। रुकमनि ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने फोन पर आंचल से कुछ ऐसा कहा, जिसके कारण आंचल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मां की तहरीर के आधार पर, कोखराज पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार शाम को पुलिस ने सुरेंद्र को टोल प्लाजा के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक-ई-रिक्शा टक्कर में किसान की मौत:बलरामपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    लखीमपुर में तेंदुए का हमला, युवक-महिला घायल:तेंदुआ घर में घुसा, वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment