Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक सवार गड्‌ढे में गिरा, पीछे से ट्रक ने रौंदा:आगरा में पुलिस ने खुरचकर चीथड़े बटोरे; नगर निगम ने खोदी थी सड़क

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बाइक सवार युवक सड़क पर गड्‌ढे में गिर गया। तभी रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दरअसल, नगर निगम ने पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे में फंसकर बाइक सवार गिर गया। गिरते ही वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने खुरचकर शव को निकालकर ट्रक के पहिए के नीचे से बाहर निकाला। यह घटना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार की है। देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… भाई के घर जाते समय ट्रक के नीचे आया मृतक युवक की पहचान जितेंद्र (25) पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है। वह फिरोजाबाद जिले के नगला सिंधी थाना क्षेत्र का निवासी था। जितेंद्र 4 भाइयों में तीसरे नंबर पर था और राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार दोपहर वह अपने छोटे भाई के घर शाह नगर स्थित बम्बा टेड़ी बगिया जा रहा था। जैसे ही वह कालिंदी विहार 80 फीट रोड पर बोस्टर पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया। गड्ढे से असंतुलित होकर गिरी बाइक घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- स्कूल के सामने वाली सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है और उस पर गहरे गड्ढे हैं। ऐसे में एक ओर के वाहन रॉन्ग साइड से गुजरने को मजबूर होते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार अपनी साइड से आ रहा था, जबकि सामने से ट्रक रॉन्ग साइड में आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार गड्ढे के पास पहुंचा, उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह ट्रक के सामने जा गिरा। ट्रक का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। बाइक के नंबर से जितेंद्र की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को इकट्ठा किया लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े खून को मिट्टी डालकर साफ किया। सड़क पर गड्ढा होने से एक्सीडेंट होते रहते उन्होंने बताया कि कालिंदी विहार सीएनजी पंप वाली सड़क सालों से टूटी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। ट्रक चालक की तलाश कर रही पुलिस पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। ---------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की,शॉप पर महिलाओं के पर्स से 40 हजार और गहने चुराए
    Next Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत:लकड़ियों के नीचे दबा, बाहर निकालने से पहले तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment