Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मां-बेटे की मौत:घटना CCTV में कैद, एटा में गाड़ी छोड़ युवक दूर खड़ा हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    एटा में रविवार को ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए दोनों को रौंदते हुए निकल गई। वहीं ट्रक की टक्कर के बाद बाइक से कूदकर दूर जा खड़ा हुआ। ट्रक का चक्का महिला और मासूम के सिर पर चढ़ गया। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के माया पैलेस चौराहा का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक, मनीषा (25) पत्नी लोकेंद्र निवासी बघारी थाना सहावर कासगंज अपने ढाई वर्षीय बेटे प्रज्वल के साथ बाइक पर सवार थीं। बाइक दीपक चला रहा था। वे कासगंज जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान माया पैलेस चौराहे के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मां-बेटे को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दोनों के सिर बुरी तरह कुचल गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं दीपक बाइक छोड़कर दूर खड़ा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली का त्यौहार मानने जा रही थी ससुराल बाइक सवार दीपक ने बताया कि उसका दोस्त कुलदीप उसे कहकर गया था कि इन्हें बस में बैठा देना। सड़क लगभग खाली थी। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मनीषा का 4 साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा था। जिसके साथ 8 दिन पहले अपने मायके आई थी। रविवार की शाम को सुसराल होली का त्यौहार मानने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। मनीषा का मायका कल्याणपुर, कोतवाली देहात में है। थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया- बाइक सवार कासगंज जा रहे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल जारी है। ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया है। -------------------- ये भी पढ़ें… यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के चकबंदी कार्यालय में शराब पार्टी, VIDEO:होली मिलन समारोह मना रहे थे, अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    पर्वतीय महापरिषद ने मनाई रजत जयंती:लखनऊ में पारंपरिक पहाड़ी होली गायन का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment