Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल:ललितपुर के महरौनी-नाराहट मार्ग पर हुआ हादसा, शादी में जाते समय हुआ हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    गुरुवार रात महरौनी-नाराहट मार्ग पर ग्राम ककरुआ के पास एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम परोल निवासी हेमंत (18) अपने दोस्तों अजय (20), रामपाल (22) और रामपाल (23) के साथ ग्राम पठा विजयपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। ग्राम ककरुआ के निकट पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी युवक सड़क पर गिर गए। आसपास के ग्रामीणों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। चिकित्सकों ने जांच के बाद हेमंत को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अजय, रामपाल और दूसरे रामपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार, तीनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नाराहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनएसएस शिविर में छात्राओं का पर्यावरण और समाज सेवा मिशन:बेटियों ने थामा बदलाव का बिगुल, प्लास्टिक मुक्त भारत का लिया संकल्प
    Next Article
    खरझार साइफन पर 1.97 करोड़ खर्च:राप्ती नहर कटान रोकने की कवायद पूरी, नहर की ढलान मजबूत होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment