Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खरझार साइफन पर 1.97 करोड़ खर्च:राप्ती नहर कटान रोकने की कवायद पूरी, नहर की ढलान मजबूत होगी

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में राप्ती मुख्य नहर पर स्थित खरझार नाला साइफन के सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इस परियोजना पर 1.97 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसका उद्देश्य नहर कटान को रोकना है। अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम नहर के आंतरिक स्लोप पर बोल्डर पिचिंग और लाइनिंग के लिए कुल 2 करोड़ 51 लाख 83 हजार रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई थी। इस कार्य के लिए 1 करोड़ 97 लाख 81 हजार रुपये का अनुबंध किया गया था, जिसमें से अब तक 1 करोड़ 80 लाख 89 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। राप्ती मुख्य नहर का किमी 49.500 पर स्थित यह स्थान पहले कटान का प्रमुख केंद्र था। तेज बहाव के कारण नहर बार-बार टूट जाती थी, जिससे हजारों बीघे फसलें जलमग्न हो जाती थीं। हाल ही में लगातार कटान से 550 बीघे फसलें डूब गई थीं। इससे पहले सादुल्लाहनगर क्षेत्र में भी 100 बीघे से अधिक फसल बर्बाद हुई थी। यह नहर खंड किमी 49.500 तक बहराइच के सरयू नहर खंड के अधीन आता है, जबकि किमी 50 से आगे बलरामपुर की सीमा शुरू होती है। दोनों जिलों के कार्यक्षेत्र विवाद के कारण स्थायी समाधान में देरी हुई थी। सिंचाई विभाग का दावा है कि बोल्डर पिचिंग और लाइनिंग से नहर की ढलान मजबूत होगी, जिससे वह उफनते नाले के दबा व को झेल सकेगी। हालांकि, किसानों का कहना है कि इस कार्य की असली परीक्षा आगामी बारिश के मौसम में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल:ललितपुर के महरौनी-नाराहट मार्ग पर हुआ हादसा, शादी में जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी हुई लीक, लेस्बियन कपल बनेंगी रश्मिका मंदाना-कृति सेनन? देखने को मिल सकता है लव ट्रायंगल!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment