Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Birbhum में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सिपाही पर गोली चलाने का आरोपी रतन शेख

    17 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में 13 नवंबर को एक पुलिस कांस्टेबल पर गोली चलाने का आरोपी रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई आपराधिक मामलों में नामजद रतन शेख को रविवार की दोपहर पड़ोसी पूर्व बर्धमान जिले के नवाबहाट इलाके से गिरफ्तार किया गया था।उन्होंने बताया कि उसे शांतिनिकेतन में गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए बीरभूम जिले के नानूर स्थित चरकोल गांव के एक ईंट भट्ठे पर ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि अचानक उसने उस जगह से हथियार निकाल लिया, जहां उसने उसे छिपा रखा था और पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस के वाहन में लगी।अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें शेख को गोलियां लगीं। उसे नानूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाम लगभग पांच बजकर 45 मिनट पर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर अस्पताल ले जाया गया।’’ राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद, बीते छह महीने में पश्चिम बंगाल में यह पांचवीं पुलिस मुठभेड़ है।आरोपी शेख ने 13 नवंबर को शांतिनिकेतन थाने के अंतर्गत लाइक बाजार में कांस्टेबल विश्वजीत दास पर कथित तौर पर गोली चलाई थी, जो उनके पैर में लगी थी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद शेख ने जुर्म कबूल कर लिया था और पुलिस टीम को उस जगह ले जाने के लिए तैयार हो गया था, जहां उसने हथियार छिपाया था। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शेख को ‘‘कुख्यात अपराधी’’ बताया और कहा कि उसके खिलाफ 36 आपराधिक मामले दर्ज थे।उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई पुलिस पर गोली चलाता है, तो क्या पुलिस उसे बताशा खिलाए? पुलिस को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। अगर कोई पुलिसकर्मी पर हमला करता है या उसके साथ मारपीट करता है, तो पुलिस को जवाब देना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में दुष्कर्मियों, गुंडों और हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं है।कांस्टेबल दास पर हुए हमले का जिक्र करते हुए शुभेंदु ने कहा कि जब उनके साथी पुलिसकर्मियों पर हमला होता है, तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई पुलिस पर गोली चलाता है, तो उसे जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अपराधियों से निपटने के लिए वह जरूरी सभी कदम उठाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Goa में Congress और GFP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन वार्ता शुरू की
    Next Article
    गैंगस्टर Gurwinder Afridi की निशानदेही पर Punjab Police ने दबोचे 5 साथी, 11 पिस्तौल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment