Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहें:जौनपुर में रामकथा में पहुंचे, राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के बीआरपी मैदान में शनिवार शाम 4:30 बजे गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। सेवा भारतीय संस्थान, काशी प्रांत के तत्वावधान में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कथा का आयोजन किया है। बृजभूषण कथा के चौथे दिन पहुंचे। व्यासपीठ पर कथा सुना रहे शांतनु जी महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रभु श्रीराम की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। कथा के बीच पहुंचने पर श्रद्धालुओं से मांगी क्षमा मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कथा में प्रभु श्रीराम जनकपुर पहुंच गए हैं और स्वयंवर की तैयारी चल रही है। उन्होंने कथा के बीच में आने के लिए श्रद्धालुओं से क्षमा मांगी। ज्ञान प्रकाश सिंह के आमंत्रण पर पहुंचे पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद ने बताया कि उन्हें समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने आमंत्रित किया था। इससे पहले भी वह जौनपुर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां कई बार रामकथा का आयोजन होता रहा है। राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बोले- गांव को कभी न भूलें अपने एक बयान पर बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि गांव हमारी जड़ है और सभी को इससे जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पेड़ जब जड़ से हटता है तो सूख जाता है। इसी तरह, जब हम अपनी जड़ों से दूर होते हैं तो अपनी पहचान खो देते हैं। उन्होंने कहा कि लोग कहीं भी रहें, कमाएं और खाएं, लेकिन अपने गांव को कभी न भूलें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों को समय पर खाद-बीज और बिजली मिले:डीएम ने दिए निर्देश, आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
    Next Article
    प्रयागराज में मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे:डीएम ने दिए निर्देश, 12 नवंबर को जारी होगी सूची, 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment