Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों को समय पर खाद-बीज और बिजली मिले:डीएम ने दिए निर्देश, आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, रबी फसलों की बेहतर पैदावार और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार शाम 4 बजे तक जमुना पैलेस में जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी-2026, मक्का गोष्ठी, मिलेट्स रेसिपी विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम तथा किसान मेला-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी और कालपी विधायक विनोद कुमार चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम समीर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराए जाएं। उर्वरक वितरण पर लगातार निगरानी रखी जाए और अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने नहरों का संचालन निर्धारित रोस्टर के अनुसार कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसानों को अनावश्यक परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने नहरों का संचालन रोस्टर के अनुसार कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने नलकूप विभाग के अधिकारियों को विद्युत एवं यांत्रिक समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो। कालपी विधायक विनोद कुमार चतुर्वेदी ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की अपील की। उन्होंने फसल बीमा संबंधी लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं कृषि वैज्ञानिक मंजुल पाण्डेय सहित विशेषज्ञों ने रबी फसलों की उन्नत खेती, कीट-रोगों की पहचान, फसल सुरक्षा और उपचार की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने कृषि योजनाओं, रबी अभियान और फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर प्रकाश डाला। किसानों को स्वास्थ्यवर्धक मोटे अनाज से बने व्यंजनों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी सिटी ने ब्रजरज उत्सव मेला स्थल का निरीक्षण किया:सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, अधिकारियों को निर्देश दिए
    Next Article
    बृजभूषण बोले- गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहें:जौनपुर में रामकथा में पहुंचे, राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment