Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- राहुल गांधी बिना पिए नशे में हैं:भगवंत मान पीते होंगे, लेकिन दिन में नहीं; कांग्रेस सांसद के तंज पर भड़के

    1 day ago

    3

    0

    गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राहुल गांधी हर बार विवादित बयान देते हैं। वह बिना पिए ही नशे में हैं। उनका नशा उतरता ही नहीं है। उन्हें अपना नशा कम करना चाहिए। राहुल गांधी के नाम 91 चुनाव हारने का रिकॉर्ड है। उनके नेतृत्व में शायद देश की कोई पार्टी इतने चुनाव नहीं हारी होगी। उन्हें जमीन पर उतरकर जनता के मुद्दे उठाने चाहिए। बृजभूषण सिंह ने गुरुवार को समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुंह से शराब की बदबू आने की बात कही थी। पूर्व सांसद ने कहा- यह अच्छा कटाक्ष नहीं है। हम नहीं मानते कि वहां के मुख्यमंत्री के मुंह से बदबू आती होगी। पीते होंगे, लेकिन दिन में तो नहीं पीते होंगे। सबसे पहले राहुल ने भगवंत मान पर क्या कमेंट किया था, पढ़िए… राहुल गांधी ने गुरुवार को पंजाब के संगरूर में इंसाफ रैली के दौरान कहा था- मैं लोकसभा में था। उस समय आपके मुख्यमंत्री हमारे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। मैं यह नहीं कहता कि उन्हें शराब नहीं पीनी चाहिए। शराब पीना उनका निजी मामला है, लेकिन भाइयों और बहनों, अगर आपको नशे के खिलाफ लड़ना है तो आपका मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो राज्य के लिए लड़े और जिसके दिल में पंजाब और नशे की समस्या का दर्द हो। बृजभूषण की 2 बड़ी बातें पढ़िए 1. शाह ने पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प लिया, पूरा भी करेंगे बृजभूषण ने कहा- पंजाब और हरियाणा कभी एक थे। खेल के क्षेत्र में यह इलाका सिरमौर था। बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और दौड़ जैसे खेलों में पंजाब ने देश को कई खिलाड़ी दिए हैं। आज पंजाब भयंकर नशे की चपेट में है। पंजाब को नशामुक्त करने का आह्वान सबसे पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। अमित शाह अगर कोई संकल्प लेते हैं तो बहुत सोच-समझकर लेते हैं। आज तक उन्होंने जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूरा किया है। 2. अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाना सराहनीय कदम अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाए जाने को लेकर बृजभूषण ने कहा- सेना और युवाओं की मांग और आपूर्ति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि जब अग्निवीर योजना लागू हुई और इसे नौकरी से जोड़ा गया, तब थोड़ा विरोध हुआ था। लेकिन, दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां हर युवा के लिए सेना की ट्रेनिंग अनिवार्य है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें CM योगी अचानक अस्पताल पहुंचे, आसपास गंदगी मिली; नगर निगम ने सफाई एजेंसी पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को चिनहट स्थित चंदन हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का हाल जानने पहुंचे थे। उस VIP दौरे के दौरान अस्पताल के आसपास सड़क पर गंदगी मिली थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने एक्शन लिया है। वहां से सीएम के जाने के बाद नगर निगम ने सफाई एजेंसी पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। देर रात बुलडोजर चलाकर वहां के अतिक्रमण ध्वस्त करवा दिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक बोले-पार्टी के लोग निपटाना चाहते हैं, बेनकाब करूंगा:विधायक गुर्जर का अखिलेश को चैलेंज- कारसेवा करके दिखाइए
    Next Article
    शहर सर्राफा में टप्पेबाजों की पुलिस को खुली चुनौती:ग्राहक को सम्मोहित कर 5 लाख की ज्वेलरी उड़ाई, एडीजी और डीआईजी मौक़े पर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment