Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहर सर्राफा में टप्पेबाजों की पुलिस को खुली चुनौती:ग्राहक को सम्मोहित कर 5 लाख की ज्वेलरी उड़ाई, एडीजी और डीआईजी मौक़े पर पहुंचे

    1 day ago

    6

    0

    मेरठ के शहर सर्राफा बाजार में बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए ग्राहक को सम्मोहित कर करीब पांच लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी उड़ा दी। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त वारदात हुई, उसी समय एडीजी जोन भानु भास्कर और डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी उसी इलाके में फुट पेट्रोलिंग कर रहे थे। पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद वारदात हो जाना बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही एडीजी और डीआईजी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और स्थानीय पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आनन-फानन में पीड़ित को थाने भिजवाया गया, जहां उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई। आखिर कहां थी पुलिस की निगरानी शहर सर्राफा बाजार अतिसंवेदनशील और भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने पहुंचते हैं। ऐसे बाजार में ग्राहक को सम्मोहित कर लाखों की ज्वेलरी लूट लेना पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि बाजार में फुट पेट्रोलिंग और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद बदमाश इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर कैसे निकल गए? सीसीटीवी में तलाशे जा रहे सुराग घटना के बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कौन थे और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने को कहा है। सरेआम वारदात कर आरोपी फरार पांच लाख की ज्वेलरी लूटने की इस वारदात ने त्योहारों के दौरान बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जब पुलिस के बड़े अधिकारी खुद बाजार में मौजूद थे, तब अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने की हिम्मत कैसे जुटाई? चौकाने वाली बात यह है की वारदात करने के बाद वह बचकर भी निकल गए। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- राहुल गांधी बिना पिए नशे में हैं:भगवंत मान पीते होंगे, लेकिन दिन में नहीं; कांग्रेस सांसद के तंज पर भड़के
    Next Article
    धीरू सिंह ने एक दिन में खरीदीं चार फॉर्च्यूनर:2.20 करोड़ से ज्यादा की कीमत, काफिले में होंगी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment