Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली कटौती पर JE से हनुमान चालीसा पर हाथ रखवाया:गोंडा में पूछा- कसम खाकर बताओ 24 घंटे में कितनी लाइट देते हो, ढाई घंटे हंगामा, FIR

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के गोंडा में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण हनुमान चालीसा लेकर बिजली घर पहुंच गए। उन्होंने JE को घेर लिया और हनुमान चालीसा पर हाथ रखवाया। पूछा- कसम खाकर बताओ, 24 घंटे में कितने घंटे लाइट देते हो? इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक बिजली घर में हंगामा किया। मामला शुक्रवार रात 8:30 बजे जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर कटरा बाजार क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र का है। JE ने मामले को लेकर 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाने की FIR दर्ज कराई है। हंगामे की तस्वीरें देखिए- रिटायर्ड लाइनमैन से फोन पर बहस, रात 8:30 बजे पावर हाउस पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि कटरा क्षेत्र के पावर हाउस पर बिजली उपलब्ध होने के बावजूद आपूर्ति काट दी जाती है। ग्रामीण पवन दुबे का कहना है कि 28 अगस्त को बिजली नहीं आ रही थी। इसके चलते रात 8 बजे उन्होंने पावर हाउस पर मौजूद रिटायर्ड लाइनमैन को फोन किया। फोन पर दोनों के बीच बहस हुई। लाइनमैन ने उनसे बदतमीजी की। कहा- तुम बड़े नेता बन रहे हो। तुम आओ, बिजली लाद दें। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ रात 8:30 बजे पावर हाउस पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ गए एक युवक ने हनुमान चालीसा निकालकर कर्मचारियों से कसम खाने को कहा। विवाद बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पवन ने मारपीट, गाली-गलौज या सरकारी कागजात फाड़ने के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा- 6 महीने से मेरे क्षेत्र में 2 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इस फीडर से चंदवतपुर समेत करीब 10 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। कटौती के कारण कई गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। इससे 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। जेई ने 3 नामजद समेत 10 अज्ञात पर केस कराया जेई आदर्श कुमार ओझा ने शनिवार रात 11 बजे कटरा बाजार थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि 28 अगस्त की रात उपकेंद्र पर SSO सुधांशु मिश्रा, राहुल गौतम और लाइनमैन अर्जुन गुप्ता ड्यूटी पर मौजूद थे। रात में पवन कुमार दुबे, राज कुमार उर्फ कल्लू और राजन कुमार 8 से 10 अज्ञात लोगों के साथ उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी स्टाफ के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी। घटना के कारण उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। विधायक ने डीएम के साथ मीटिंग की करा बाजार इलाके में कटौती को लेकर भाजपा विधायक बावन सिंह ने शनिवार देर रात डीएम प्रियंका निरंजन के साथ मीटिंग की। इसमें बिजली विभाग के अफसर भी शामिल हुए। इसमें तय हुआ कि कटरा बाजार में 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाना है। यह काम 10 सितंबर तक हो जाएगा। इसके बाद बिजली की दिक्कत खत्म हो जाएगी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- संबंध न बनाने पर गुस्साया,होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला:फिरोजाबाद में प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई; बहन बोली- सहेली ने मरवा दिया 'काजल ने मेरी बहन को मरवा दिया। उसका रेप करवा दिया। ये दरिंदे जब-जब दिखाई देंगे, हमें बहुत दुख होगा। इन सबको हमारी आंखों के सामने फांसी होनी चाहिए, तब हमारी बहन को इंसाफ और हमें तसल्ली मिलेगी। घर आने से पहले बोल रही थी कि बहुत तेज भूख लगी है, कुछ अच्छा खाना बना लो। फिर वो घर वापस नहीं आ पाई। मेरी बहन चली गई, मैं अकेली रह गई।' पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकित बालियान को मारने करनाल से शामली गए थे शूटर्स:4 कस्टडी में, मास्टरमाइंड की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस, 80 CCTV खंगाले
    Next Article
    बेटी के प्रेमी से परेशान पिता ने की आत्महत्या:फिरोजाबाद में नीम के पेड़ से लगाई फांसी, युवक पर दर्ज था मारपीट का मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment