Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के प्रेमी से परेशान पिता ने की आत्महत्या:फिरोजाबाद में नीम के पेड़ से लगाई फांसी, युवक पर दर्ज था मारपीट का मुकदमा

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7 बजे को एक किसान ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बेटी के प्रेमी के परिवार पर लोगों पर गाली-गलौज और अपमानित करने का आरोप लगाया है, जिसके कारण युवक ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अब जानिए पूरा मामला… जसराना थाना क्षेत्र के एक किसान ने अपने बेटी की शादी 30 अप्रैल को मोहम्मदाबाद में की थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। युवक उसकी बेटा को भगाने की फिराक में था। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो युवक ने परिवार से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। मृतक किसान ने इस मामले में शनिवार को युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी थी। थाने में हुई सुनवाई के दौरान बेटी ने अपने पिता के साथ जाने की सहमति दी थी, जिसके बाद मामला शांत हो गया था। थाने से लौटने पर युवक ने की गाली-गलौज आरोप है कि थाने से लौटने के बाद आरोपी पक्ष के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने मृतक और उनके परिवार को रूप से गालियां दीं और अपमानित किया। इस अपमान से आहत होकर किसान ने पास के खेत में गए और नीम के पेड़ पर अंगोछे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। किसान के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने कहा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कटौती पर JE से हनुमान चालीसा पर हाथ रखवाया:गोंडा में पूछा- कसम खाकर बताओ 24 घंटे में कितनी लाइट देते हो, ढाई घंटे हंगामा, FIR
    Next Article
    पीलीभीत में युवक को पीट-पीटकर मार डाला:बचाने पहुंची पत्नी और दो बच्चियां भी घायल; 5 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment