Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली लाइनमैन दिवस पर दिलाई गई शपथ:कानपुर केस्को अधकारियों ने कर्मचारियों को दिया उपकरणों को प्रयोग करने का प्रशिक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार को कानपुर बिजली विभाग (केस्को) में लाइनमैन दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लाइनमैनों को सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया और नियमित रूप से इनका प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में एसई प्रोजेक्ट अंकित कुमार और एसई टेक्निकल पी.के. सिंह समेत 11 केवी, 33 केवी, एसटीपीओ और स्टोर विभाग के अधिकारी व सभी लाइनमैन मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि लाइनमैन बिजली व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। उपकरण इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया लाइनमैनों को बताया गया कि काम के दौरान हेलमेट, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। बैठक में गर्मियों के मौसम को देखते हुए लाइनमैनों को यह भी निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए कम से कम शटडाउन लिया जाए और तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग से अब तक किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई है। इस पर सभी लाइनमैनों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह सावधानी बरतने की अपील की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट ने रिटायर्ड दरोगा की पेंशन रोकने के दिए आदेश:रेलबाजार में MSC छात्रा से गैंगरेप और मर्डर मामले में बयान देने नहीं आ रहे थे
    Next Article
    सहारनपुर में जमीन बैनामों की जांच में बड़ा खुलासा:27 मामलों में 3.32 करोड़ का अर्थदंड, कृषि भूमि दिखाकर कराई गई थीं रजिस्ट्रियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment