Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली पोल से चिपककर मवेश की मौत का LIVE VIDEO:गोंडा में 10 सेकेंड तक करंट से छटपटाता रहा, पूरी घटना CCTV में कैद

    20 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। आज बुधवार सुबह आवास विकास द्वितीय स्थित विद्युत उपकेंद्र के पीछे एक बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह 7:34 बजे एक छोटा मवेशी पानी से होकर सड़क पर जा रहा था। विद्युत पोल से लगभग एक फुट की दूरी पर उसका संतुलन बिगड़ा और वह पोल से टकरा गया, जिसके बाद करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। स्थानीय निवासियों ने जेसीबी की मदद से मवेशी का अंतिम संस्कार किया। अब वे इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी शशांक मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कई बार बिजली विभाग के जेई को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया या काट दिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया, तब जाकर बिजली काटी गई। मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनकी लगातार लापरवाही से कई घटनाएं हो चुकी हैं, और हाल ही में एलबीएस चौराहे के पास एक लड़के की भी मौत हुई थी। इस संबंध में गोंडा के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपक गोयल बने लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के सचिव:नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, तालियों के साथ हुआ स्वागत
    Next Article
    सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर हादसा:ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव के हुए तीन टुकड़े, पहचान नहीं हो पाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment