Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बारिश, सहारनपुर में बादल छाए:सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट; फतेहपुर रहा सबसे गर्म शहर

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह 5.30 बजे से लखनऊ में बारिश हो रही है। सहारनपुर में बादल छाए हुए हैं। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जबकि 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग ने 28 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। इससे पहले बुधवार को आजमगढ़ में बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। लखनऊ में बूंदाबांदी हुई। बहराइच में शाम 5 बजे जोरदार बारिश हुई। बिजनौर में भारी बारिश से सड़कों पर करीब 2 फीट पानी भर गया। मिर्जापुर में 2 घंटे की बारिश के बाद कचहरी से अंडरपास में पानी भर गया। ललितपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया। फतेहपुर में आंधी से ई-रिक्शा पलट गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बहराइच में सर्वाधिक 113 मिमी और बिजनौर में 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी तथा संभल और हमीरपुर में 65-65 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, हरदोई, मुरादाबाद समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मानसून धीरे-धीरे पूरे यूपी को कर कर रहा है। कई जिलों के तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली है आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा। बुधवार की बारिश की तस्वीरें देखिए- 24 जिलों में आज तेज बारिश मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मेरठ, रामपुर, बरेली समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी सहित 28 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां है वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर:मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही को भी लगी गोली; 43 दिन पहले डकैती डाली थी
    Next Article
    2 जुलाई से UPTET 2026 परीक्षा:19.94 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 955 केंद्रों पर 5 पालियों में एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment