Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार:बादलों ने रोकी धूप, उमस ने किया परेशान; पारा लुढ़का; 33 डिग्री रिकॉर्ड

    3 hours ago

    3

    0

    कानपुर में आज गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। बुधवार को दिनभर आसमान में घने बादलों का डेरा रहा। धूप नहीं निकलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस ने पूरे दिन लोगों का पसीना निकाला। शाम के समय चली ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली। सामान्य से कम रहा तापमान सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में हुई बारिश दिनभर शहर के कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकली, जिससे तापमान नियंत्रित रहा। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बनी रही और लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शाम के समय हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और उमस से राहत मिली। पार्कों में पहुंचे लोग मौसम सुहावना होने पर लोगों ने घरों से निकलकर शहर के पार्कों और खुले स्थानों का रुख किया। शाम के समय पार्कों में टहलने वालों और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। बारिश के साथ उमस रहेगी बरकरार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में गरज व चमक के साथ बारिश होगी, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी। दिन के समय धूप निकलने की संभावना है जो कि पसीना निकालेगी। हवा में नमी रहने के कारण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन का तापमान 33-35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नहर विभाग की जमीन पर बने मकान ध्वस्त, 50 बवालियों पर केस; D-80 गैंग बेच रहा गांजा
    Next Article
    सांसद का इंटरव्यू:कानपुर में ट्रैफिक और नाला सफाई पर सख्त निर्देश दिए, रमेश अवस्थी बोले- लापरवाही करने वाले अधिकारी नहीं बख्शे जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment