Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा बिरयानी के मालिक समेत 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:3 जून की हिंसा के आरोपी पर 2.86 करोड़ की धोखधड़ी का केस, 700 पेज की चार्जशीट

    3 hours ago

    3

    0

    जाजमऊ के चमड़ा कारोबारी से पौने तीन करोड़ की धोखाधड़ी मामले में जाजमऊ पुलिस ने बाबा बिरयानी के संचालक मुख्तार अहमद उसके बेटे महफूज समेत छह लोगों के खिलाफ 28 जून को करीब 700 पेज की चार्जशीट पुलिस ने दाखिल कर दी है। जाजमऊ थाने में चमड़ा कारोबारी ने दर्ज कराई थी FIR जाजमऊ के चमड़ा कारोबारी शमशेर आलम ने जाजमऊ थाने में अक्टूबर 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप बाबा बिरयानी आउटलेट्स के संचालक मुख्तार अहमद ने उन्हें गुडविल टेनर्स के मालिक रईस आलम लारी और उनके बेटों से मिलवाया था। मुख्तार के कहने पर उन्होंने कच्चा चमड़ा गुडविल टेनर्स को बेचना शुरू किया। वर्ष 2016 से 2024 के बीच 2.86 करोड़ रुपये का कच्चा चमड़ा बेचा लेकिन गुडविल टेनर्स की ओर से उन्हें भुगतान नहीं किया। इस दौरान वह जीएसटी समेत अन्य टैक्स की भी अदायगी उनकी ओर से की गई। वह जब भी रकम मांगते आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगते। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने फैक्ट्री बेच दी। इसकी जानकारी होने पर वह बीते वर्ष 17 अक्टूबर को मुख्तार अहमद के पास पहुंचा तो उसने और उसके बेटे ने झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना संतोष यादव कर रहे थे। बीते सप्ताह मुख्तार अहमद उर्फ बाबा बिरयानी उसके बेटे महफूज, रईस आलम लारी समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ आया मानसून, सुबह से रिमझिम बरसात:उमसभरी गर्मी से मिली राहत, काले बादल छाए; बारिश का यलो अलर्ट
    Next Article
    अलीगढ़ में भारतीय कश्यप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार:युवक से रंगदारी मांगी थी, पुलिस से शिकायत करने पर पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment