Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली उपकेंद्र कंट्रोल रूम में रोजा इफ्तार पार्टी:अधीक्षण अभियंता ने दिए जांच के आदेश, पहले शर्ट उतारकर हुआ था डांस

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के अंबेडकर चौराहे पर स्थित विद्युत उपकेंद्र का कंट्रोल रूम एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां नियमों को दरकिनार कर कंट्रोल रूम के अंदर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस मामले में अब जांच के आदेश दिए गए हैं। वायरल तस्वीरों में मुस्लिम समुदाय के कई लोग कंट्रोल रूम के अंदर बैठकर रोजा इफ्तार करते नजर आ रहे हैं। यह रोजा इफ्तार पार्टी 24 फरवरी को आयोजित की गई थी। शादाब खान नामक एक व्यक्ति ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट किया था। तस्वीरें सामने आने के बाद गोंडा बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कंट्रोल रूम के अंदर रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शादाब खान ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि "आज एसडीओ सर और अंबेडकर चौराहा के समस्त स्टाफ की तरफ से रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार दावत का आयोजन एक सराहनीय पहल है। जो आपसी भाईचारा और साझी संस्कृति को बढ़ावा है।" गौरतलब है कि इसी उपकेंद्र से 4 मार्च का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बिजली कर्मचारी शर्ट उतारकर डांस कर रहे थे। उस मामले में पांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब इस रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अभियंता सुशील कुमार यादव ने दोहराया कि जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी भी जांच कराई जा रही है किसके कहने पर किसके द्वारा इस पार्टी का यहां पर आयोजन किया गया था और किसी से अनुमति ली गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EMI की रकम नहीं देने बेटे ने पिता को मारा:ट्रैक्टर की पिन से किया था हमला, खून से सने कपड़े बरामद
    Next Article
    लखनऊ के KGMU से हटाया गया अतिक्रमण:बांस-बल्ली लगाकर किया था कब्जा, पुलिस बल के साथ में प्रशासन ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment