Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजलीघर में हंगामे पर 4 नामजद समेत 20 पर केस:रामपुर में सरकारी काम में बाधा डालने और अवर अभियंता से अभद्रता करने का आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर विद्युत उपकेंद्र में हंगामा करने, कर्मचारियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अर्जुन कुमार मौर्य की तहरीर पर की गई। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की रात करीब 11:15 बजे अवर अभियंता अर्जुन कुमार मौर्य अपने स्टाफ के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान बिजली कटौती और आपूर्ति संबंधी शिकायतों को लेकर कई उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे। आरोप है कि इसी भीड़ का लाभ उठाकर कुंवर पाल गुर्जर निवासी विष्णु विहार कॉलोनी अजीतपुर, लालू सक्सेना निवासी प्रेम पटवारी गली ज्वालानगर, अभिनव सागर और आशीष सागर अपने साथ 15 से 20 अज्ञात लोगों को लेकर जबरन उपकेंद्र परिसर में घुस आए। वहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार करते हुए बिजली व्यवस्था बंद कराने का दबाव बनाया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा उपकेंद्र का माहौल खराब करते हुए अन्य लोगों को भी उकसाने का प्रयास किया। घटना के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी पैदा हो गई थी। अवर अभियंता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली पुलिस ने गोतस्कर को दौड़ाकर गोली मारी, गिरफ्तार:बोला-हाय अल्लाह! माफ कर दो, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई
    Next Article
    100 करोड़ ठगी मामले में नंदग्राम कोतवाल पर कार्रवाई:गाजियाबाद में 1 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment