Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज:विशेष सफाई अभियान चला, शहर काजी ने की समय पर पहुंचने की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में ईद की नमाज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर की ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका और ईदगाह कमेटी ने मिलकर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। नगर पालिका परिषद ने ईदगाह के आसपास और वहां तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराई है। नमाजियों की सुविधा के लिए नालों और सड़कों की विशेष साफ-सफाई का अभियान भी चलाया जा रहा है। ईदगाह कमेटी ने भी आंतरिक साफ-सफाई का विशेष इंतजाम किया है। ईदगाह की दीवारों पर रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है, और नमाजियों के लिए पंक्तियों को चिह्नित करने हेतु चूना डाला गया है। नमाज के दौरान आवाज की स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए माइक की व्यवस्था भी की गई है। ईदगाह के पास रहने वाले शहर के निवासी अरबाब रहमानी ने बताया कि ईद की नमाज के लिए सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं और लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर काजी माजिद अली ने जानकारी दी कि बिजनौर ईदगाह में ईद की नमाज ठीक 8:00 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे समय का ध्यान रखते हुए ठीक समय पर ईदगाह पहुंचें और नमाज अदा करें। शहर काजी ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया और कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा न करे। उन्होंने बताया कि ईदगाह के बराबर में स्थित बाग में नमाज का इंतजाम किया गया है, ताकि यदि ईदगाह भर जाए तो लोग वहां जा सकें। किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कोर्ट ने भेजा जेल
    Next Article
    प्रधान डाकघर को साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से मिली सूचना, फतेहपुर एसपी ने पुलिस बल के साथ की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment