Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान डाकघर को साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से मिली सूचना, फतेहपुर एसपी ने पुलिस बल के साथ की जांच

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला मुख्यालय शहर स्थित प्रधान डाकघर को साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पुलिस बल और एलआईयू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर को एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसी तरह के ईमेल उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित डाकघरों के पोस्टमास्टरों को भेजे गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कानपुर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। पूरे परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने डाक अधिकारियों और कर्मचारियों से बात कर उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। ईमेल भेजने वाले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रधान डाकघर के मुख्य डाक अधीक्षक रमेश यादव ने बताया कि उन्हें एक विभाग से ईमेल के माध्यम से संदेश मिला था कि डाक विभाग और पासपोर्ट विभाग के डाकघर को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। ईमेल में भेजे गए संदेश में लिखा था कि "आपके पासपोर्ट/डाक परिसर/वॉशरूम में 19 साइनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं जो दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर फटेंगे।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज:विशेष सफाई अभियान चला, शहर काजी ने की समय पर पहुंचने की अपील
    Next Article
    उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर:सिलेंडर किसी ओर को देने का दावा, DSO ने किल्लत से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment