Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर के गढ़मलपुर डाम पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर:VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप, आबादी के पास होने से बढ़ी चिंता

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में गढ़मलपुर डाम के पास सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। राहगीरों ने अजगर को पत्थरों की पिचिंग पर धूप सेंकते देखा और उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजगर के आबादी के पास दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। नहर किनारे धूप सेंकता दिखा अजगर जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब दो बजे गढ़मलपुर डाम के पास से गुजर रहे लोगों की नजर नहर के किनारे पड़ी, जहां एक विशाल अजगर पत्थरों की पिचिंग पर आराम से धूप सेंक रहा था। अजगर का आकार काफी बड़ा होने के कारण राहगीर पहले तो घबरा गए, लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो राहगीरों द्वारा बनाया गया वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में अजगर नहर किनारे शांत अवस्था में लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में भी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। नल के पास बने बिल में रहने की आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अजगर पिछले कुछ समय से नहर के पास लगे एक नल के आसपास दिखाई देता रहा है। उनका अनुमान है कि वह वहीं बने किसी बिल में रहता है और समय-समय पर बाहर निकल आता है। आबादी के पास होने से बढ़ी चिंता ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर अजगर देखा गया है, उसके आसपास आबादी भी है और लोग रोजाना नहर किनारे से गुजरते हैं। ऐसे में अचानक अजगर के सामने आने से किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वन विभाग से कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा गया, तो आने वाले समय में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 21 साल के बावर्ची ने फांसी लगाई:कमरे में पाइप से लटका मिला शव, 2 दिन से तनाव में था युवक
    Next Article
    अपना दल नेता ने पीड़ित परिवार को 50 हजार दिए:पिपरगांव में जिंदा जलाने के मामले में सहायता दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment