Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 21 साल के बावर्ची ने फांसी लगाई:कमरे में पाइप से लटका मिला शव, 2 दिन से तनाव में था युवक

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय एक बावर्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शिवकटरा इलाके की है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान राज बाल्मीकि (21) के रूप में हुई है। वह कृष्णा नगर स्थित शिवम भोजनालय में बावर्ची का काम करता था। उसके दोस्त गौरव ने बताया कि राज पिछले दो दिनों से काफी परेशान था। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह राज के घर पहुंचा। कई बार आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा। कमरे के अंदर राज लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उसके पैरों के पास एक प्लास्टिक की कुर्सी भी पड़ी थी। गौरव ने तुरंत इसकी जानकारी राज के पिता पप्पू बाल्मीकि को दी, जो एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं। राज की मां का निधन करीब 18 साल पहले हो गया था। गौरव के मुताबिक, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे राज ने अपने पिता के फोन से किसी से लंबी बातचीत की थी। इसके बाद से वह तनाव में नजर आ रहा था। सोमवार सुबह उसके पिता नाश्ते में अंडे और पराठे लेकर आए थे, लेकिन राज ने तनाव के कारण नाश्ता भी नहीं किया था। आशंका जताई जा रही है कि पिता के जाने के कुछ देर बाद ही उसने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि फील्ड यूनिट से मौके की जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवम के परिजनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:शिकायत बदलने का लगाया आरोप, एसएसपी बोले- जांच कराई जाएगी
    Next Article
    बिजनौर के गढ़मलपुर डाम पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर:VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप, आबादी के पास होने से बढ़ी चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment