Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर के धामपुर नहटौर रेलवे फाटक 12 मार्च तक बंद:सीटीआर कार्य के कारण यातायात प्रभावित, लोगों को परेशानी

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित नहटौर रेलवे फाटक पर सोमवार से सीटीआर (कंप्लीट ट्रैक रिनूवल) कार्य शुरू हो गया है। इस मरम्मत कार्य के कारण फाटक को 12 मार्च तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा स्टेशन के पास नहटौर रेलवे फाटक पर यह कार्य किया जा रहा है। इसमें प्वाइंट क्रॉसिंग (लाइन बदलने का स्थान) पर रेलवे लाइन और स्लीपर बदले जा रहे हैं। यह कार्य लगभग 75 मीटर क्षेत्र में होगा और इसे पूरा होने में चार दिन लगेंगे। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि प्वाइंट क्रॉसिंग पर लाइन, स्लीपर और जोड़ बदले जाने हैं। नहटौर रेलवे फाटक एक मुख्य मार्ग पर स्थित है, जो एसडीएम कार्यालय, तहसील और सीओ कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है। यह रेलवे मार्ग हरिद्वार, सहारनपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद से होते हुए ट्रेनों को बरेली और लखनऊ की ओर ले जाता है। कार्य के दौरान ट्रेनों और लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीच वाली लाइन पर ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से गुजारा जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लोगों की असुविधा को देखते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हर्ष फायरिंग करने वाले 2 युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया, बोले- सफाई के बाद बंदूक चेक कर रहे थे
    Next Article
    मसूरी में 7 फेरे लेंगे क्रिकेटर कुलदीप यादव:पिता ने CM योगी को दिया न्योता; 14 मार्च को शादी, 17 को लखनऊ में रिसेप्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment