Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मसूरी में 7 फेरे लेंगे क्रिकेटर कुलदीप यादव:पिता ने CM योगी को दिया न्योता; 14 मार्च को शादी, 17 को लखनऊ में रिसेप्शन

    1 hour ago

    1

    0

    टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस खास मौके के लिए तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा। शादी का आधिकारिक निमंत्रण देने के लिए कुलदीप के पिता राम सिंह यादव खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बेटे की शादी और रिसेप्शन का कार्ड देते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। कुलदीप और वंशिका ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। बचपन का प्यार अब बनेगा हमसफर कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और वर्तमान में एलआईसी (LIC) में कार्यरत हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। पहले यह चर्चा थी कि शादी नवंबर 2025 में होगी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल और विश्व कप की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब विश्व कप जीतने के बाद कुलदीप नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मसूरी में शादी और लखनऊ में जश्न कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय ने बताया कि,शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। 14 मार्च को मसूरी के एक भव्य रिजॉर्ट में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। रिसेप्शन में जुटेंगे क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारे' शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कई देशों के क्रिकेटर्स, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां और उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर के धामपुर नहटौर रेलवे फाटक 12 मार्च तक बंद:सीटीआर कार्य के कारण यातायात प्रभावित, लोगों को परेशानी
    Next Article
    बहू और मायके पक्ष ने वृद्ध सास को पीटा:इटावा में घर में घुसकर जेवरात, नकदी ले जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment