Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 1885 स्थानों पर होलिका दहन संपन्न:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। जिलेभर में लगभग 1885 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई थी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। होलिका दहन से पहले महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान जौ की बालियों को भूना गया और गीत गाते हुए होलिका की परिक्रमा की गई। आसपास के मोहल्लों और गांवों से भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, जिससे देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। देखिए, होलिका दहन की 5 तस्वीरें… पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। आग लगते ही लोगों ने 'होली है' के जयघोष के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जो खुशी-खुशी इस आयोजन का हिस्सा बने। बिजनौर शहर में ऐतिहासिक रामलीला के पास, श्रीराम चौक, नुमाइश ग्राउंड, रविदास नगर, जाटान, काजीपाड़ा, खत्रियान, शिवजी नगर और पायल कॉलोनी सहित अनेक प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने देर शाम को पैदल गश्त कर होली के स्थानों का निरीक्षण किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज की इंसेंटिव योजना में माइलेज और सवारी का दबाव:50 प्रतिशत सीट भरने का टारगेट, चालक परिचालक बोले -त्योहार में बढ़ा वर्कलोड, तय समय नहीं
    Next Article
    बाराबंकी के धनोखर चौराहे पर होलिका दहन:नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment