Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Panic in Maharashtra Palghar | बोइसर में ओलियम गैस लीक से हड़कंप, 1600 छात्रों समेत 2600 लोग सुरक्षित निकाले गए

    3 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा औद्योगिक हादसा टल गया। बोइसर MIDC (औद्योगिक क्षेत्र) स्थित एक रासायनिक इकाई से ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस के रिसाव के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण 1600 स्कूली बच्चों और 1000 श्रमिकों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। दोपहर करीब 2 बजे, भगेरिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई में स्थित 2,500 लीटर क्षमता वाले ओलियम डे टैंक से अचानक रिसाव शुरू हुआ।अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों को आंखों में मामूली जलन की शिकायत हुई। उन्होंने बताया कि मुंबई के बाहरी इलाके में बोइसर एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित इकाई के पांच किलोमीटर के दायरे में ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस का रिसाव हुआ, जिसके चलते एहतियात के तौर पर लोगों को वहां से निकाला गया। अपराह्न करीब दो बजे भगेरिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई में हुए रिसाव से सफेद धुएं का एक घना बादल बन गया जो हवा की गति के कारण तेजी से फैल गया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले निवासियों और श्रमिकों के बीच दहशत फैल गई। गैस रिसाव के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही पालघर जिले की कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने कहा कि आपदा प्रबंधन योजना को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “यह रिसाव 2,500 लीटर क्षमता वाले ओलियम डे टैंक से हुआ। हवा की दिशा के कारण धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया, जिससे लगभग पांच किलोमीटर के दायरे पर असर पड़ा।” एहतियात के तौर पर, अधिकारियों ने स्थानीय स्कूल तारापुर विद्यामंदिर से 1,600 छात्रों को तत्काल निकालने का आदेश दिया। इसके अलावा, भागेरिया इंडस्ट्रीज और आसपास की कंपनियों के 1,000 से अधिक श्रमिकों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) और अग्निशमन दल की टीमों को शुरू में उस इकाई तक पहुंचने में बाधाओं का सामना करना पड़ा जहां गैस रिसाव हुआ था।इसे भी पढ़ें: Middle East War | आसमान में बारूद की आहट! उड़ान भरते ही वापस मुड़े विमान, युद्ध के बीच दुबई जाना हुआ जोखिम भरा  आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “प्रभावित क्षेत्रों में धुएं की उच्च सांद्रता के कारण, बचाव दल को रिसाव के सटीक स्थान तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।” रासायनिक विशेषज्ञों और एनडीआरएफ कर्मियों ने अंततः स्रोत का पता लगाया और सेल्फ-कंटेन्ड ब्रीदिंग अपेरटस (एससीबीए) का उपयोग करते हुए परिसर में प्रवेश किया। धुएं को नियंत्रित करने के लिए, बचाव दल ने रिसाव वाले टैंक के चारों ओर रेत की बोरियां लगा दी हैं।इसे भी पढ़ें: 'खामेनेई की हत्या पर चुप्पी भारत की विदेश नीति की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल', Sonia Gandhi का केंद्र पर तीखा हमला अधिकारियों के अनुसार, कम से कम तीन लोगों को आंखों में मामूली जलन की शिकायत हुई है और उन्हें अस्पतालों में चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। रिसाव स्थल पर मौजूद जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने ग्रामीणों से कहा कि वे घबरायें नहीं क्योंकि अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव उपाय कर रहे थे। जाखड़ ने लोगों से घर के अंदर रहने और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की। कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा, “सभी संबंधितविभागों के समन्वय से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War Live Updates: ईरान ने परमाणु संवर्धन पर जोर दिया, हमने उन्हें रास्ते में ही खत्म कर दियाः ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ
    Next Article
    Middle East महासंग्राम के चौथे दिन Israel का दुनिया को हिला देने वाला बयान, Benjamin Netanyahu ने की शांति की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment