Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने लगाए बिकाऊ के पोस्टर:मेरठ में दुकानों के शटर, शेड आदि बेचने लगे व्यापारी, RTI कार्यकर्ता के खिलाफ भी दी तहरीर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के आदेश के चलते अब लगातार मार्केट की तस्वीर बदली नजर आ रही है। कभी शाम ढलते ही रोशनी और भीड़ से गुलजार रहने वाला यह बाजार अब धीरे-धीरे अपनी रौनक खोता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश के बाद व्यापारियों में असमंजस और चिंता का माहौल है। बाजार में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण स्वयं हटाना शुरू कर दिया है। छज्जे तोड़े जा रहे हैं और आगे बढ़ाए गए हिस्सों को ध्वस्त किया जा रहा है। कई कारोबारियों ने अपने आवास में संचालित हो रही दुकानों के शटर हटाकर दोबारा दरवाजे लगवाने शुरू कर दिए हैं, ताकि भवन को मूल स्वरूप में दिखाया जा सके। वहीं कुछ दुकानों के बाहर “बिकाऊ है” के पोस्टर और बैनर भी दिखाई देने लगे हैं। टीन शेड और अन्य निर्माण सामग्री भी बिक्री के लिए रखी जा रही है। शोरूम से हट रहे बोर्ड और लाइटें ऊंची इमारतों में स्थापित नामी ब्रांड्स के शोरूम, जो कभी लोगों को आकर्षित करते थे, अब अपने साइन बोर्ड और लाइटें हटाने लगे हैं। शाम के समय जिस बाजार में दुपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल होता था, वहां अब पहले जैसी भीड़ नजर नहीं आ रही। दूसरी ओर व्यापारियों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। व्यापारियों ने शहर के तीन थानों में प्रदर्शन कर आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि लगातार शिकायतों के चलते ही यह कार्रवाई तेज हुई है। राहत की उम्मीद में जनप्रतिनिधियों से गुहार व्यापारी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्य सचिव और राष्ट्रपति तक गुहार लगाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए राहत दी जाए, ताकि हजारों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो। सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा और बदलती तस्वीर शहरवासियों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक कार्रवाई किस दिशा में जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में मां ने बेटी को यमुना नदी में फेंका:58 घंटे बाद भी शव नहीं मिला, मां गिरफ्तार
    Next Article
    प्रयागराज फागुनी रंग में रंगा बाजार, देर रात उमड़ी भीड़:हर्बल गुलाल और देसी पिचकारियों की डिमांड, होली-रमजान से बाजार में रौनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment