Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज फागुनी रंग में रंगा बाजार, देर रात उमड़ी भीड़:हर्बल गुलाल और देसी पिचकारियों की डिमांड, होली-रमजान से बाजार में रौनक

    1 hour ago

    1

    0

    होलिका दहन के दिन सोमवार को संगमनगरी पूरी तरह फागुनी रंग में रंगी नजर आई। शहर के हर इलाके में रौनक देखते ही बन रही थी। चौक से लेकर सिविल लाइंस तक, बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सुबह से शुरू हुई खरीदारी देर रात तक चलती रही। देसी पिचकारियों और हर्बल गुलाल की डिमांड इस बार बाजारों में चाइनीज सामान की जगह देसी पिचकारियों का दबदबा रहा। बच्चों के बीच स्पाइडरमैन और डोरेमॉन डिजाइन की पिचकारियां खूब पसंद की गईं। वहीं युवाओं ने रंग-बिरंगे मुखौटे और विग की जमकर खरीदारी की। कोठापार्चा और कटरा के बाजारों में अबीर-गुलाल के ऊंचे ढेर ग्राहकों को अपनी ओर खींचते रहे। खास बात यह रही कि लोगों ने केमिकल रंगों की बजाय हर्बल रंगों को ज्यादा महत्व दिया। भगवा और पीला गुलाल बना पहली पसंद दुकानदारों के मुताबिक इस बार पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग की तुलना में भगवा और पीले रंग का हर्बल गुलाल ज्यादा बिका। खुशबूदार गुलाल की भी अच्छी मांग रही। कारोबारी पुनीत अग्रहरि ने बताया कि ग्राहकों ने सेहत को ध्यान में रखते हुए हर्बल रंगों को प्राथमिकता दी। देर रात तक रोशन रहे बाजार सिविल लाइंस की चकाचौंध और कपड़ों पर मिल रहे भारी डिस्काउंट ने भीड़ को और बढ़ा दिया। कटरा और कोठापार्चा में हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। चौक क्षेत्र में भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। होली-रमजान से बढ़ी रौनक प्रयाग व्यापार मंडल के अकरम शगुन ने बताया कि होली और रमजान एक साथ होने से बाजार में खास रौनक रही। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार कारोबार बेहतर रहा और व्यापारियों के चेहरे पर संतोष नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने लगाए बिकाऊ के पोस्टर:मेरठ में दुकानों के शटर, शेड आदि बेचने लगे व्यापारी, RTI कार्यकर्ता के खिलाफ भी दी तहरीर
    Next Article
    मेरठ में होलिका दहन पर NHAI का पुतला जलाया:गढ़ रोड की बदहाली पर लोगों ने जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment