Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 1885 स्थानों पर होलिका दहन:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस ने की व्यापक तैयारी

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में होली पर्व की धूम है। आज जिले भर में 1885 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे जिले में सेक्टर व्यवस्था भी लागू की गई है। तैयारियों के तहत पुलिस ने होलिका दहन वाले स्थानों का भ्रमण कर लिया है। विवादित और मिश्रित आबादी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां शांति समिति की बैठकें की गई हैं। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि होलिका दहन के समय पुलिस लगातार भ्रमणशील रहेगी। त्योहार के दौरान जिलेभर में करीब 100 जुलूस निकाले जाने की उम्मीद है। सुबह से ही महिलाएं होलिका दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रही हैं, जो शाम तक जारी रहेगी। बिजनौर शहर में ऐतिहासिक रामलीला के पास, श्रीराम चौराहे पर, नुमाइश ग्राउंड, रविदास नगर, जाटान, काजीपाड़ा, खत्रियान, शिवजी नगर और पायल कॉलोनी सहित अनेक प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर की निशा ने बदला परिवार का भाग्य:SVEP योजना से ब्यूटी पार्लर शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर
    Next Article
    बहराइच में 5233 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी:प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment