Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में गैस सिलेंडर की किल्लत:लोग घंटों कतार में, एजेंसी मालिक का दावा पर्याप्त आपूर्ति

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिससे गैस सिलेंडरों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। शहर के गैस गोदामों पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोगों का कहना है कि 25 दिन बाद बुकिंग का नियम लागू होने के बावजूद भी गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को सर्वर डाउन, मोबाइल नंबर बिजी रहने और बुकिंग के बाद ओटीपी न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कई लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं ले पा रहे हैं। पहले जहां मोबाइल से घर बैठे गैस बुकिंग आसानी से हो जाती थी, वहीं अब यह प्रक्रिया उपभोक्ताओं के लिए काफी जटिल हो गई है। कुछ उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर बंद होने के कारण केवाईसी अपडेट कराने के लिए भी गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एजेंसियों पर केवाईसी कराने के लिए भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस किल्लत का सबसे अधिक असर शादी समारोहों और होटलों पर पड़ रहा है, जहां गैस की खपत अधिक होती है। गैस समय पर न मिलने के कारण उन्हें लकड़ी, कोयले और अन्य वैकल्पिक ईंधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। शनिवार सुबह दैनिक भास्कर की टीम सुबह करीब 7:30 बजे बिजनौर की कुच्छल इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंची, जहां गोदाम बंद मिला, जबकि बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। मौके पर मौजूद संजय कुमार ने बताया कि उनकी गैस 11 तारीख को बुक हो चुकी है, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को भी सिलेंडर लेने भेजा था, लेकिन उसे भी खाली हाथ लौटना पड़ा। वह सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक गोदाम नहीं खुला था। गणेश लाल ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से गैस लेने के लिए परेशान हैं और लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पाया। वहीं मोहम्मद वसीम ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से गोदाम के बाहर खड़े हैं, लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी नहीं आया। उनका कहना है कि फोन करने पर भी कोई कॉल नहीं उठा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक रिक्शा चालक द्वारा 1500 रुपये में सिलेंडर ब्लैक में देने की बात कही गई। संजू कुमार, लड्डन, इकरार सहित अन्य लोगों का कहना है कि उनकी बुकिंग हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें कई घंटे से लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि एजेंसी का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर इंडियन गैस एजेंसी के स्वामी मनोज कुच्छल ने फोन पर बताया कि शनिवार को कैश मेमो सुबह 10:45 बजे आया था, जिसके बाद गोदाम खोला गया और उपभोक्ताओं को गैस का वितरण शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। मोबाइल नंबर बिजी रहने के सवाल पर उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग के चार तरीके हैं, लेकिन अधिकांश लोग केवल मोबाइल नंबर से ही बुकिंग करने की कोशिश करते हैं, जिससे कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सप्लाई दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में दरोगा की मौत; लैपर्ड बाइक से गश्त पर निकले थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    मिश्रौली में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी:जांच में खुली पोल, लाखों रुपए से बनी थी इंटरलॉकिंग सड़क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment