Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में दरोगा की मौत; लैपर्ड बाइक से गश्त पर निकले थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    11 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में सड़क हादसे में घायल दरोगा की मौत हो गई। गुरुवार रात दरोगा चंद्रहाश (57 वर्ष) और पीआरडी जवान जयप्रकाश लैपर्ड बाइक से गश्त कर रहे थे। रात करीब 2 बजे जब वे सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान दरोगा चंद्रहाश की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में ईंट से सिर कूंचकर पिता को मार डाला; फिर बेटे ने खुद की कलाई काटी मेरठ में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक मौके पर ही बैठा रहा और अपनी कलाई काट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया- शनिवार सुबह भी नशे की हालत में दुकान पर दोनों पिता, पुत्र का झगड़ा हुआ। वारदात शनिवार तड़के 4 बजे सिविल लाइन थानाक्षेत्र की है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना सुबह भोर के समय की है। परिवार बिहार का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में नमाज के दौरान वकील के घर में लूट; पत्नी-बेटी को चाकू दिखाकर बंधक बनाया सहारनपुर में शुक्रवार रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो नकाबपोश बदमाशों ने एक एडवोकेट के घर में घुसकर चाकू दिखाकर उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया। घर में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड स्थित दया गार्डेन कॉलोनी की है। पूरी खबर पढ़ें तस्कर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: प्रयागराज में मोहल्ले वालों ने रात में लात-घूंसों और बेल्ट से की पिटाई, ईंट-पत्थरों से बाइक भी कूंची प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र में कथित स्मैक तस्करी से नाराज मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लात-घूंसे और बेल्ट से की गई पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान उसकी बाइक को भी ईंट-पत्थरों से कूंच दिया गया। कुछ दिन पहले इसी युवक ने शिवकुटी में स्थित सरकारी भांग की दुकान के पास फायरिंग भी की थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति को थाने ले गई। हालांकि आरोप है कि करीब दो घंटे तक थाने में बैठाने के बाद दोनों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।पूरी खबर पढ़ें प्रयागराज में घर में घुसकर चाची-भतीजे को गोली मारी, अलविदा की नमाज से पहले वारदात प्रयागराज में घर में घुसकर दंबगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से महिला खुशमुदा और उसका 15 साल का भतीजा शोएब घायल हो गए। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर ने कहा- थाने में शिकायत की, कोई नहीं बचेगा। घटना से कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उनके घर पर दबिश दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने हमलावरों के घर पर दबिश दी तो वह लापता मिले। उनके कुछ करीबियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन गांव में फोर्स लगातार गश्त पर है। घटना एयरपोर्ट क्षेत्र केअसदउल्लापुर भीटी गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… 7 सीनियर IAS के तबादले; वेटिंग में चल रहे डॉ. लोकेश एम PWD के सचिव बने; नीना शर्मा को एक्स्ट्रा चार्ज योगी सरकार ने शुक्रवार शाम 7 सीनियर आईएएस अफसरों के काम में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रकाश बिंदु को लोक निर्माण विभाग के सचिव पद से हटाकर गृह विभाग का सचिव बनाया गया। डॉ. लोकेश एम (प्रतीक्षारत) को सचिव, लोक निर्माण विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई। वे अब तक वेटिंग चल रहे थे। नीना शर्मा को प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुवीर को विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया। आशीष कुमार को अपने वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। लिस्ट देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैथल पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ:बोले- जिस देश की संत शक्ति मजबूत, उसे कोई ताकत नहीं हरा सकती, समर्थन करना चाहिए
    Next Article
    बिजनौर में गैस सिलेंडर की किल्लत:लोग घंटों कतार में, एजेंसी मालिक का दावा पर्याप्त आपूर्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment