Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी:त्रिवार्षिक अधिवेशन में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, कमलकांत अध्यक्ष

    11 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक जलीलपुर इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सियाऊ (जलीलपुर) में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी हितेश कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष, नूरपुर) और चुनाव पर्यवेक्षक अल्फिया अफ़ज़ाल (जिला संयुक्त मंत्री) की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने के कारण समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कमलकांत और ब्लॉक महामंत्री पद पर जावेद खलील निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विनय कुमार, जबकि मुकेश यादव, इमरान खान, धीरेंद्र सिंह, मो अजहर और देवेंद्र कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त मंत्री पद पर रामपाल सिंह, शलभ अग्रवाल, रिक्की सिंह और रिक्की कुमार निर्वाचित हुए। नितिन कुमार ऑडिटर और कमल गौतम लेखाकार पद पर निर्विरोध चुने गए। परिणाम घोषणा के बाद उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर यादव ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष कमलकांत और ब्लॉक महामंत्री जावेद खलील ने समस्त शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने शिक्षक हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नितिन बालियान, जिला अध्यक्ष सुधीर यादव, जिला मंत्री तरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नजमा खातून, जिला संयुक्त मंत्री अल्फिया जावेद और गौरव सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में किसान ने 25 बीघा आलू की फसल बांटी:लागत अधिक, बाजार भाव कम होने से लिया यह फैसला
    Next Article
    सैंपल के नाम पर न हो व्यापारियों का उतपीड़न:मेरठ में उघोग व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा और औषधि के अपर आयुक्त से बताई परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment