Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में किसान ने 25 बीघा आलू की फसल बांटी:लागत अधिक, बाजार भाव कम होने से लिया यह फैसला

    9 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले के वजीरगंज विकासखंड के कसेर गांव में एक किसान ने मिसाल पेश करते हुए अपनी 25 बीघा आलू की फसल क्षेत्रीय लोगों में मुफ्त बांट दी। कसेर निवासी कृषक रामगोपाल ने यह कदम तब उठाया जब उन्हें बाजार में आलू का भाव बेहद कम मिला। उनका कहना है कि मौजूदा कीमत पर फसल बेचने से लागत भी नहीं निकल रही थी, इसलिए उन्होंने घाटा सहने के बजाय उपज ग्रामीणों में बांट दी। लागत से कम मिल रहा था दाम रामगोपाल ने बताया कि बीज, खाद, सिंचाई और खुदाई पर काफी खर्च आया, लेकिन मंडी में आलू का भाव इतना गिर गया कि बिक्री करने पर भारी नुकसान तय था। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई को औने-पौने दाम पर बेचने से बेहतर है कि जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जाए। सुबह से ही ग्रामीण खेत पर पहुंचकर आलू ले गए। किसान आयोग गठन की मांग रामगोपाल ने किसानों के हित में किसान आयोग के गठन की मांग की। उनका कहना है कि यदि किसानों को अपनी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार मिले तो वे शोषण से बच सकेंगे। ग्रामीणों ने उनके कदम की सराहना करते हुए इसे कृषि व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवक-युवतियों से मारपीट:दो आरोपी गिरफ्तार, हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था झगड़ा
    Next Article
    बिजनौर में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी:त्रिवार्षिक अधिवेशन में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, कमलकांत अध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment