Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में कार ने सिपाही को मारी टक्कर:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मण्डावर चौराहे पर देर रात ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक कांस्टेबल हरेंद्र मण्डावर चौराहे पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मण्डावर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही हरेंद्र हवा में उछलकर दूर जा गिरे। कार चालक मौके से फरार हो गया। 5 तस्वीरें देखिए… हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल हरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मण्डावर चौराहे पर सुमित नामक व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार से सिपाही को टक्कर मारी थी। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, हादसे में उसके कुछ रिश्तेदार भी घायल हुए हैं, जो अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल्टी भर पानी में दो पैकेट दूध:महोबा के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में खानापूर्ति की खुली पोल
    Next Article
    पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या की:खीरी में चप्पल गिरने के विवाद में घरेलू झगड़े ने ली जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment