Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या की:खीरी में चप्पल गिरने के विवाद में घरेलू झगड़े ने ली जान

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर स्थिति शांत बताई जा रही है। सुजाता (45) अपने पति छविनाथ के साथ दिलावर नगर स्थित एक गौशाला में गोबर उठाने का काम करती थी। वे अपने बच्चों के साथ वहीं रहते थे। यह परिवार मूल रूप से सिकंदराबाद का निवासी बताया गया है। दंपति के तीन अविवाहित पुत्र हैं करण, जय किशन और अर्जुन। दंपति की 14 वर्षीय पुत्री नंदिनी ने घटना की जानकारी दी। उसके अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां की चप्पल रास्ते में गिर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान पति छविनाथ ने डंडे से पत्नी सुजाता पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति छविनाथ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में कार ने सिपाही को मारी टक्कर:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार
    Next Article
    सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी से गिरफ्तार:दो दिनों से लापता थे, लखनऊ STF ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment